Patna

Mar 01 2024, 20:14

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश स्तरीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन-दानिश इकबाल


 

भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। अलग-अलग सत्रों में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के सभी मीडिया प्रभारी, मंच, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया के प्रभारी भाग लिए। कार्यशाला का उद्घाटन संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने करने के बाद मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।

 

श्री दानिश ने बताया कि आागामी लोकसभा चुनाव में किस तरह से मीडिया की भूमिका होगी और किस प्रकार से मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया में ले जाना है तथा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जितने प्रस्ताव पारित किए गए उन्हें किस तरह से मीडिया में रखना है, पर सम्बोधन के जरिए मार्गदर्शन दिया गया।

 

इस कार्यशाला में विधायक राणा रणधीर, विधान परिषद के सदस्य जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह, सोशल मीडिया नमो एप के संयोजक अनमोल शोभित, रितेश रंजन व प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने अलग-अलग सत्रों को सम्बोधित किया।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। ऐसी कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी जायेंगे और मार्गददर्शन करेंगे। कार्यशालाओं में सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के मीडिया प्रभारी भाग लेंगे। कार्यशाला में मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय परिषद में पारित प्रस्तावों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के जरिए जनता के बीच मजबूती से ले जाने का गुर बताया जाएगा।

Patna

Mar 01 2024, 19:45

सभी लोकसभा क्षेत्रों में बीजेपी कार्यशाला का करेगी आयोजन, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी लेंगे भाग

पटना : भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। अलग-अलग सत्रों में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के सभी मीडिया प्रभारी, मंच, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया के प्रभारी भाग लिए। 

कार्यशाला का उद्घाटन संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने करने के बाद मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया।

 

श्री दानिश ने बताया कि आागामी लोकसभा चुनाव में किस तरह से मीडिया की भूमिका होगी और किस प्रकार से मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया में ले जाना है तथा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जितने प्रस्ताव पारित किए गए उन्हें किस तरह से मीडिया में रखना है, पर सम्बोधन के जरिए मार्गदर्शन दिया गया।

 

इस कार्यशाला में विधायक राणा रणधीर, विधान परिषद के सदस्य जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह, सोशल मीडिया नमो एप के संयोजक अनमोल शोभित, रितेश रंजन व प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने अलग-अलग सत्रों को सम्बोधित किया।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। ऐसी कार्यशालाओं में प्रदेश पदाधिकारी जायेंगे और मार्गददर्शन करेंगे। कार्यशालाओं में सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के मीडिया प्रभारी भाग लेंगे। 

कार्यशाला में मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय परिषद में पारित प्रस्तावों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के जरिए जनता के बीच मजबूती से ले जाने का गुर बताया जाएगा।

Patna

Mar 01 2024, 19:43

7 मार्च को इंग्लैंड जाएंगे सीएम नीतीश कुमार, साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 7 मार्च से इंग्लैंड के दौरा पर जा रहे हैं। इस बात की सूचना राज्यसभा सांसद संजय झा ने दी है। 

संजय झा ने कहा कि आगामी 7 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंग्लैंड जाएंगे। वहाँ वो साइंस सिटी का भ्रमण करेंगे। 

पटना में देश के सबसे बड़े साइंस सिटी 17 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसी का रूप रेखा का जायजा लेने मुख्यमंत्री इंग्लैंड जाएंगे। 

इंग्लैंड में मुख्यमंत्री कई उद्यमियों से भी मिलेंगे। जहाँ वो उन्हें बिहार में इन्वेस्ट करने का न्योता देंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 01 2024, 19:41

सीएम नीतीश ने अपने आवास पर ऐसे मनाया अपना 73वां जन्मदिन, देखिए तस्वीर

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 73 वां जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने आवास पर केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अशोक चौधरी के साथ-साथ कई लोग मौजूद रहे।

देखिए इस फोटो में किस तरीके से नीतीश कुमार केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 01 2024, 15:06

जदयू प्रदेश कार्यालय मे मनाया गया सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन, गरीब बच्चों के बीच बांटा गया केक

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। सीएम नीतीश कुमार आज 73 साल के हो गए। 

इस मौके पर पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओ द्वारा बधाई और शुभकामना दी गई है। वही जदयू नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है।

इसी कड़ी मे जदयू प्रदेश कार्यालय में पूरे धूमधाम से सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत पार्टी के कई नेता वहां मौजूद थे। 

जदयू ऑफिस में केक काटा गया और गरीबों के बीच जरूरत का सामान विवरण किया गया। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देता हूं। जिन्होंने बिहार का विकास किया है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 01 2024, 11:43

शिक्षा विभाग के ACS केके पाठक के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बोले कांग्रेस नेता शकील अहमद खान, सरकार इस नीति पर कर रही काम

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे है। राज्य सरकार ने इसकी सहमति दे दी है।

इधर इस मामले को लेकर जब कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान से पूछा गया कि आखिर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव की बिहार से छुट्टी होने जा रही है।

इसपर उन्होंने कहा कि यह दबाव की राजनीति नहीं है। सांप भी मर जाए और लाठी भी नहीं टूटने वाली कहावत पर सरकार काम कर रही है।

 शकील अहमद खान ने कहा कि किस तरीके से सरकार अपना मजाक बिहार विधानसभा के अंदर उड़ा रही है। इसका उदाहरण कल देखने को मिला।

 शकील अहमद खान से पूछा गया कि 3 मार्च की रैली में क्या राहुल गांधी आएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल और खड़गे दोनों आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की जो सभा है वह पैसे के बल पर होती है इसलिए उसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Mar 01 2024, 11:29

विधानसभा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, विस अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

पटना : आज बिहार के मुख्यमंतत्री नीतीश कुमार का जन्म दिन है। आज सीएम नीतीश कुमार 73 साल के हो गए है। इस मौके पर पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओ ने बधाई दी है।

वहीं बिहार विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री ने जन्म दिवस के अवसर पर स्वागत किया।

विधान सभा अध्यक्ष, दोनो उप मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन किया और उन्हें बुके दिया। साथ ही उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई विधायकों ने भी उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 29 2024, 18:17

अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 का बीजेपी सांसद रुढ़ी ने किया समर्थन, कही यह बात

पटना – बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार द्वारा लाए गया बिहार अपराध नियंत्रण विधेयक 2024 विधानसभा से पास हो गया। विधानमंडल से इस बिल के पास होने के बाद उसे मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद बिहार में अपराध नियंत्रण को लेकर नया कानून लागू हो जाएगा। 

इस विधयेक का जहां विपक्ष की ओर से पुरजोर विरोध किया जा रहा है। वहीं बीजेपी ने इसका समर्थन किया है। बीजेपी के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि सरकार अपने नीतियों पर तटस्थ हैं और निश्चित रूप से बालू के कारोबारी कुछ काल में जिस तरह उका प्रभाव बन गया था। मुझे लगता है कि सरकार बालू के अवैध व्यापार को रोकना चाह रही है। यह राज्यहित में होगा और समान नागरिकों के हित में होगा। 

उन्होंने कहा कि मैं छपरा से हूं और वहां के ग्रामीणों की बालू माफियाओं के कारण जो स्थिति है उससे मैं अवगत हूं। मैं समझता हूं बहुत बड़ा निर्णय है। इस बात पर अगर कार्रवाई होती है सरकार की बहुत ही बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी।

वही विधायकों के टूट पर कहा कि सब भगवान राम की माया है। कोई नहीं बचेगा आस्था यही है जो राम के प्रति आस्था है। देश में विधायकों की भी आस्था जनप्रतिनिधियों की आस्था भगवान के प्रति प्रत्यक्ष रूप से दिख रहा है और मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री की इतनी ख्याति है कि स्वाभाविक तौर पर सब लोग खींचे चले आ रहे हैं। इसमें किसी पर कोई आरोप लगाना या दोषी करना ठीक नही। बीजेपी और प्रधान मंत्री के आकर्षण से लोग आ रहे है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 29 2024, 16:58

द इंडियन पब्लिक स्कूल, राजावाला, देहरादून की विद्यालय की प्रवेश टीम प्रचार-प्रसार हेतु 1 मार्च से 3 मार्च तक पटना विद्यालय के अन्नपूर्णा भवन में

 टीम में विद्यालय के चेयरमैन एवं भूतपूर्व सांसद डॉ रविन्द्र किशोर सिन्हा एवं विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत आई एएस वरिष्ठ अधिकारी श्री दिलीप कुमार कोटिया जी उपस्थित रहेंगे | 

सहशिक्षा प्रदान करने वाला आवासीय विद्यालय 80 एकड़ में बना हुआ है तथा प्राकृतिक वातावरण से घिरा हुआ है जो कि सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है | 

इस टीम का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल के लोगों को अपने विद्यालय की जानकारी प्रदान करना है | जो भी अभिभावक अपने बच्चों को देहरादून के आवासीय विद्यालय में भेजना चाहते हैं या रूचि रखते हैं, वे एक बार दि इंडियन पब्लिक स्कूल, देहरादून में अवश्य पधारें | 

विद्यालय प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा, कल्याण, एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है, और शीर्ष प्राथमिकता प्रदान करता है |   

विद्यालय में साहित्य, संस्कृति, कला एवं धार्मिक उत्सवों को अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है |

वर्त्तमान में 500 छात्रों के लिए छात्रावास, (हॉस्टल) भोजनालय,  शैक्षणिक भवन, पुस्तकालय, विज्ञान एवं संगणक प्रयोगशालाएं, ;(साइंस एवं मैथ्स लैब) अटल विज्ञानं प्रयोगशाला (अटल ट्रिक्रिंग लैब)  क्रीडास्थल, नृत्य एवं संगीत (म्यूज़िक एवं डांस) केंद्र, तरणताल, (स्विमिंग पूल) घुड़सवारी, सभी प्रकार के खेल (इनडोर और आउटडोर गेम्स) आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं | 

विद्यालय की अतिरिक्त 30 एकड़ भूमि को जैविक खेती एवं दुग्ध उत्पादन (डेयरी) के रूप में उपयोग किया जाता है ताकि छात्रों को ताज़ा दूध, सब्जियां, फल एवं शहद मिल सके एवं भोजन की पौष्टिकता बनी रहे | 

साहित्य के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राष्ट्रस्तरीय आशुभाषण एवं निबंध लेखन जैसी ईनामी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है क्रिकेट के क्षेत्र में भी विद्यालय ने अपनी विश्व स्तरीय पहचान बनाई है ऋषभ पंत जैसे नामचीन खिलाड़ी तथा कुनाल चंदेला एवं वैभव भट्ट जैसे रणजी खिलाड़ियों को उभारने में भी दि इंडियन पब्लिक स्कूल का ही का योगदान है

 उभरते खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष विद्यालय में एस पी सिन्हा मेमोरियल अंडर 13 ईनामी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे भारतवर्ष से कई राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं 

इसके अतिरिक्त विद्यालय से विद्यालय से कई IITians विद्यालय का गौरव बढ़ा चुके हैं | इस वर्ष भी विद्यालय के छात्रों ने JEE (Main) में उच्च परसेंटाइल रैंकिंग में अपना नाम दर्ज कराया है | विद्यालय ने अवसर क्लासेस के सहयोग से JEE (Main) परीक्षा की तैयारी भी आरंभ कर दी है तथा इस सत्र से विद्यालय ने छात्रों के लिए सीयूईटी (CUET) कक्षाएं चलाने के लिए दिशानिर्देश (ROAD MAP)  तैयार किया है | 

जो अपने चयन के अनुसार देश के शीर्ष महा विद्यालयों में अध्ययन करना चाहते हैं हम ऐसे छात्रों के लिए आधार पाठ्यक्रम(फाउंडेशन कोर्सेस) आरंभ कर रहे हैं जो स्नातक के बाद सिविल सेवाओं में प्रवेश करने का निर्णय ले चुके हैं |

पिछले वर्षों की कक्षा X और XII बोर्ड के परिणाम भी अत्यधिक उत्साहजनक रहे हैं जिनकी सूची साझा की जा रही है कुल मिलाकर कहें तो यह आजकल का आधुनिक गुरुकुल है

Patna

Feb 29 2024, 15:14

3 मार्च को पटना में होने वाले जन विश्वास महारैली को सफल बनाने की तैयारी मे जुटा महागठबंधन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रैली का संदेश देने के लिए

पटना : 3 मार्च को पटना में होने वाले जन विश्वास महारैली को लेकर कांग्रेस के द्वारा जन विश्वास रैली का संदेश देने के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के तरफ से रथ रवाना किया गया। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। 

इस मौके पर कहा कि हम लोग से ज्यादा बिहार की जनता इस रैली में आने के लिए उत्सुक है। पहले 10 लाख का टारगेट हम लोगो ने रखा था अब हम लोग को अंदाजा है कि पूरा पटना पटा रहेगा ।

महागठबंधन से मिलकर यह रैली हो रही है। अकेले नहीं हो रहा है। पूरे गठबंधन के लोगों ने मिलकर कर रहे है। साथ अखिलेश सिंह ने तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जिला का दौरा किया और लोगो को इस रैली में आने का नेवता दिया। उन्होंने ज्यादा मेहनत की है इसलिए वह धनबाद के पात्र हैं। 

कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता लगा हुआ है इस रैली को सफल बनाने में। इस रैली में राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।

बागी विधायको के सवाल पर भड़कते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि मोदी जी हवा हवाई में बात कर रहे हैं। मुरारी गौतम मंत्री बनकर इधर से गए है। उधर जाकर कुछ बने तब तो।

पटना से मनीष प्रसाद